Home / News / देहरादून में ‘Save Constitution’ कार्यक्रम, पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब हुए शामिल

देहरादून में ‘Save Constitution’ कार्यक्रम, पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब हुए शामिल

देहरादून में ‘‘Save Constitution’’ के शीर्षक से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व सांसद मोहम्मद अदीब साहब ने भाग लिया। सिख समुदाय के एक कार्यक्रम में उनके बारे में जो टिप्पणी की गई, वह विचारणीय है:

‘‘अदीब साहब! या तो आप मुसलमान नहीं हैं या आप अपना इतिहास भूल गए हैं। आपकी रोज़ मस्जिद तोड़ी जाती है, हमारे गुरुद्वारे की एक ईंट निकालकर दिखाइए। मुस्लिम क़ौम तो इतनी बुज़दिल नहीं थी।’’

शायद हमारे देश में जो परिस्थितियाँ पैदा हो रही हैं, उनमें संविधान को बचाना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। देश के अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि न्यायप्रिय बहुसंख्यक भी इन परिस्थितियों में स्वयं को बेबस और मजबूर महसूस करने लगे हैं।

गांधी जी ने 1937 में कांग्रेस के भीतर शासन चलाने के संदर्भ में हज़रत अबू बकर और हज़रत उमर के जीवन का उदाहरण देते हुए न्यायपूर्ण शासन चलाने की प्रेरणा दी थी, जिसका उल्लेख इतिहास के पन्नों में मिलता है। झूठ और अन्याय पर आधारित इस दौर को हज़रत उमर की तरह दृढ़ संकल्प, न्याय और संघर्षपूर्ण प्रयासों के माध्यम से ही बदला जा सकता है।

लेकिन यदि मुसलमानों को अपना अस्तित्व, अपना ईमान और विश्वास, अपनी संस्कृति और सभ्यता, अपनी आने वाली पीढ़ियों को धर्म-विमुखता से, तथा अपनी शरीअत को सुरक्षित रखना है, तो उन्हें मुहम्मद ﷺ के पवित्र जीवन से शिक्षा लेते हुए क़ुरआन, सुन्नत और शरीअत की शिक्षाओं पर पूरी तरह अमल करना होगा।

हमारे देश में प्रत्येक व्यक्ति की स्वतंत्रता छीनने और मानव को एक प्रकार की गुलामी की ओर ले जाने वाली ऐसी प्रवृत्ति को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें इंसान को केवल एक अचेत और आज्ञाकारी प्राणी बना देने की कल्पना दिखाई देती है।

यदि इस स्थिति को समझने और इसके निवारण के लिए उदाहरण देखना हो, तो हाल में निहंगों से जुड़ी उत्तराखंड की घटना और किसानों के संघर्ष को सामने रखकर समझा जा सकता है कि कमज़ोर का वास्तविक सहारा कोई नहीं केवल अल्लाह तआला है, जो समस्त शक्तियों का स्वामी है। हमारी ताकत इत्तेहाद और अखुवत में है इसलिए,

“उठ, बाँध कमर; क्यों डरता है?
फिर देख, ख़ुदा क्या करता है।”

ख़ुर्शीद अहमद सिद्दीक़ी
ग़ुलाम-ए-मुस्तफ़ा

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now