Home / News / आंबेडकर प्रतिमा विवाद में बदायूं में बवाल, पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त

आंबेडकर प्रतिमा विवाद में बदायूं में बवाल, पुलिस के वाहन क्षतिग्रस्त

उत्तर प्रदेश के बदायूं में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर मंगलवार को विवाद बढ़ गया। राजा की सीकरी गांव में ग्राम समाज की भूमि पर बिना अनुमति प्रतिमा स्थापित किए जाने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच तनाव की स्थिति बनी।

शाम होते-होते मामला इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया। इस दौरान एसडीएम और सीओ समेत कई अधिकारियों के वाहनों सहित करीब एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।

पथराव में पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों समेत 12 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

फिलहाल प्रशासन ने इलाके में स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now