नई दिल्ली, 25 अगस्त 2026:
स्ट्रीट क्राइम की रोकथाम एवं ‘रोको-टोको’ अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज जिला केंद्र, जनकपुरी में पश्चिमी जिले के उपायुक्त पुलिस श्री हरेश्वर वी. स्वामी, आईपीएस के नेतृत्व में फुट पेट्रोलिंग की गई।
इस कवायद में एसएचओ जनकपुरी, निरीक्षक सुहैब फ़ारूक़ी सहित पुलिस स्टाफ ने सक्रिय रूप से भाग लिया। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस की दृश्य उपस्थिति बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
इस प्रकार की सक्रिय एवं दृश्यमान पुलिसिंग से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होती है तथा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों में पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई का स्पष्ट संदेश जाता है।





