Home / News / बारिश के मद्देनजर 11 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित

बारिश के मद्देनजर 11 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय रहेंगे बंद

झालावाड़, 10 अगस्त। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को जिले के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामसिंह मीणा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जिले में हो रही भारी वर्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।

शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्मिक रहेंगे उपस्थित

आदेश के अनुसार विद्यालयों में कार्यरत समस्त शैक्षिक एवं गैर शैक्षणिक कार्मिक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित होकर राजकीय कार्यों का संपादन करेंगे। अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों को घर पर सुरक्षित रखें तथा अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें। प्रशासन द्वारा लगातार वर्षा की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now