Home / Breaking News / 974 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार….

974 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार….

बरेली। जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने 974 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 100 रुपये नकद भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 27/28 जून की रात रेलवे जंक्शन चौराहे के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नॉर्थ रेलवे कॉलोनी स्थित पानी की टंकी की ओर जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति अवैध गांजा लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 974 ग्राम गांजा और 100 रुपये नकद बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समी (26) पुत्र सगीर, निवासी मोहल्ला किला छावनी, थाना किला, बरेली के रूप में हुई।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह आने-जाने वाले वाहन चालकों से गांजा खरीदता था। उसका कुछ हिस्सा स्वयं सेवन करता था और बाकी बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। उसने बताया कि इस पैसे से वह अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now