Home / Breaking News / शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा, कॉकरोच जनता पार्टी ने अगले चरण के आंदोलन की घोषणा….

शिक्षा मंत्री के खिलाफ मोर्चा, कॉकरोच जनता पार्टी ने अगले चरण के आंदोलन की घोषणा….

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र और युवा जुटे। करीब पांच घंटे तक चले प्रदर्शन में शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और बेरोजगारी को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी प्रमुख अभिजीत ने किया। मंच से उन्होंने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य से लगातार खिलवाड़ हो रहा है और सरकार जवाब देने से बच रही है। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर विरोध दर्ज कराया।
आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही ताकि स्थिति नियंत्रण में बनी रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा, हालांकि बीच में थोड़ी देर के लिए हलचल भी देखने को मिली।
प्रदर्शन खत्म होने के बाद अभिजीत ने ऐलान किया कि यह आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले शनिवार को एक बार फिर जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे और छात्रों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now