Home / Events / मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू,राहुल गांधी ने फिर दोहराई अपनी बात…

मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू,राहुल गांधी ने फिर दोहराई अपनी बात…

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर सियासी हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी के दावे को खारिज करते हुए कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह मजबूत है और उसे कोई हिला नहीं सकता। विवाद के बीच राहुल गांधी ने एक बार फिर अपना बयान दोहराते हुए कहा कि “मोदी जी जाने वाले हैं।” इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय दलों को लेकर भी बड़ा बयान दिया। राहुल गांधी ने कहा कि अगर 1980 और 1990 के दशक में कांग्रेस ने दलित समाज पर ज्यादा मजबूती से काम किया होता, तो कई क्षेत्रीय पार्टियां इतनी ताकतवर नहीं बन पातीं।

दिल्ली में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की रणनीतिक बैठक के दौरान राहुल गांधी ने यह बातें कहीं। बैठक का आयोजन विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पल गौतम ने किया था। सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी ने बैठक में कहा कि अनुसूचित जाति समुदाय को समय रहते राजनीतिक प्राथमिकता नहीं दिए जाने का फायदा क्षेत्रीय दलों को मिला।साथ ही राहुल गाँधी ने पीएम मोदी को घेरते हुआ कहा की वो एक साल के अंदर सत्ता से जाने वाले है। क्र राहुल गाँधी ने कहा की देश में बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी और अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील जैसे कई मुद्दों पर पीएम मोदी विपक्ष के निशाने पर आ गए है।

राजेंद्र पल गौतम ने कहा कि बैठक में दलित समाज को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने, कांग्रेस की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और देशभर में दलित समुदाय पर हो रहे अत्याचारों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।इसके साथ ही बैठक में पार्टी संगठन और सरकारों में दलित समुदाय की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां सत्ता और संगठन दोनों स्तरों पर अनुसूचित जाति समुदाय को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में दक्षिण भारत के 15 राज्यों से करीब 380 जिला अध्यक्षों और प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। जिसका मुख्य उद्देश्य दलित समुदाय के बीच कांग्रेस संगठन को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ बढ़ाना और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर आगे की रणनीति तैयार करना रहा।

रिपोर्ट – किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now