पटना | रिपोर्ट: सैयद फरहान अहमद अलिग
बिहार की राजनीति से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार विधान सभा के संसदीय कार्यों को सुचारू और अनुशासित रूप से संचालित करने हेतु सत्ताधारी गठबंधन दल के 11 महत्वपूर्ण माननीय सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री विधान सम्राट चौधरी ने आधिकारिक पत्र (पत्रांक: 4610116) जारी कर मुख्य सचेतक, उप मुख्य सचेतक और सचेतकों के नामों का ऐलान कर दिया है।
किसे क्या मिली जिम्मेदारी? (मनोनयन सूची):
सदन के भीतर विधायी कार्यों को नई ऊर्जा देने के लिए निम्नलिखित विधायकों को मनोनीत किया गया है:
श्री संजीव चौरसिया (दीघा): मुख्य सचेतक (Chief Whip)
श्री मंजीत कुमार सिंह (बरौली): उप मुख्य सचेतक
श्रीमती गायत्री देवी (परिहार): सचेतक
श्री राजू तिवारी (गोविन्दगंज): सचेतक
श्री राम विलास कामत (पिपरा): सचेतक
श्री सुधांशु शेखर (हरलाखी): सचेतक
श्री राणा रणधीर (मधुबन): सचेतक
श्री ललित नारायण मंडल (सुल्तानगंज): सचेतक
श्री कृष्ण कुमार ऋषि (बनमनखी): सचेतक
श्री अरुण मांझी (मसौढ़ी – अ०जा०): सचेतक
श्री रत्नेश कुमार (पटना साहिब): सचेतक
अनुशासन और समन्वय पर जोर
इस मनोनयन के माध्यम से सरकार ने सदन के भीतर अनुशासन और विधायी कार्यों के बेहतर समन्वय के लिए एक संतुलित टीम तैयार की है। पत्र में माननीय अध्यक्ष, बिहार विधान सभा से इस संबंध में आगे की आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इस टीम में अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों का बखूबी ध्यान रखा गया है, जिससे सरकार की विधायी पकड़ और अधिक मजबूत होगी।






