भारत सरकार द्वारा 7 मई 2025 को सैन्य अभियान आपरेशन सिंदुर की सफलता के पहले वर्षगांठ के अवसर पर मथुरा पीजी कालेज रसड़ा परिसर में लेफ्निनेंट डा. सुरेश कुमार यादव एवं एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में प्राचार्य द्वारा झंडारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं एनसीसीगीत का आयोजन किया गया
(रिपोर्ट-नेहाल अख्तर)
(Express news bharat)
(जिला संवाददता बलिया)
रसड़ा (बलिया)। कश्मीर पहलगाम आतंकी हमलें के जबाब में भारत सरकार द्वारा 7 मई 2025 को सैन्य अभियान आपरेशन सिंदुर की सफलता के पहले वर्षगांठ के अवसर पर मथुरा पीजी कालेज रसड़ा परिसर में लेफ्निनेंट डा. सुरेश कुमार यादव एवं एनसीसी कैडेट्स के नेतृत्व में प्राचार्य द्वारा झंडारोहण किया तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं एनसीसीगीत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आतंकवाद के विरूद्ध भारतीय सेना की कड़ी कार्रवाई एवं सैनिकों के अदम्य साहस को प्रतीक के रूप में याद करना है। इस अवसर पर सीनियर अंडर आफिसर रूद्रांश पांडेय ने अपने एनसीसी कैडेट्स मनीष कुमार, सौरभ कुमार, रितेश कुमार, अंजली गुप्ता, चांदनी, खुशबू शर्मा, नंदनी शर्मा, गुंजा यादव आदि के साथ महाविद्यालय के प्रोफेसर बब्बन राम, डा. आलिया खातून, डा. मनोज पांडेय, डा. शरद पवार, अविनाश, कुमार उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, आदित्य कुमार पांडेय, प्रभात कुमार, सुरेश सिंह, फिरोज अहमद आदि की सहभागिता रही।








