Home / News / फतेहपुर पुलिस को मिली बडी कामयाबी 2 घंटे में गुमशुदा को ढूंढकर परिजनों से मिलाया

फतेहपुर पुलिस को मिली बडी कामयाबी 2 घंटे में गुमशुदा को ढूंढकर परिजनों से मिलाया

ऑपरेशन मुस्कान के तहत फतेहपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुमशुदा व्यक्ति को महज 2 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की इस तत्परता की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम शेखूपुर मुजाहिदपुर निवासी गुफरान पुत्र जमील अहमद ने बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे थाना फतेहपुर में सूचना दी कि उनके गांव का मोहतरम पुत्र जाहिद घर से लापता है।
सूचना मिलते ही SSP सहारनपुर के निर्देशन, SP ग्रामीण व CO सदर के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम एक्टिव हो गई। वहीं मोहतरम का मोबाईल ट्रेस किया गया तो पहले तो मोबाईल स्विच ओफ आता रहा जब मोबाईल खुला तो मोबाईल की लोकेशन रामपुर के पास चिनहटी के पास मे मिली फतेहपुर पुलिस टीम ने तत्काल तलाश शुरू की और 2 घंटे के अंदर मोहतरम को चिनहटी से सुरक्षित ढूंढ कर बरामद कर लिया है गुमशुदा व्यक्ति को उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
तलाश करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा, उपनिरीक्षक अमित सोनी, कांस्टेबल कुलदीप कुमार का योगदान रहा

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now