कैराना में पति से विवाद के चलते महिला ने कमरे में खुद को आग लगा ली। कमरे में उसकी दो बेटियों की दम घुटने से मौत हो गई।
कैराना के मोहल्ला आलदरमियान निवासी जसवेंद्र उर्फ जस्सी हरियाणा के पानीपत में कार्य करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी अनिता ने सुबह 10 बजे पहले घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सकी।
इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे उसने बंद कमरे में खाट पर बैठकर खुद को आग लगा दी। धुएं में दम घुटने से उसकी छह वर्षीय बेटी वंदना और डेढ़ वर्षीय जसप्रीत की मौत हो गई। महिला को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।






