अशोक कुमार श्रीवास की खास रिपोर्ट जांजगीर-चांपा से 6261129010
जांजगीर–चांपा, छत्तीसगढ़/ दिनांक: 02 फरवरी 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन छत्तीसगढ़ के आदरणीय जिला सह प्रभारी संतराम खरे के नेतृत्व में जांजगीर–चांपा जिले में संगठन विस्तार करते हुए नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। संगठन की मजबूती तथा बहुजन समाज के सामाजिक, शैक्षणिक और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।नवगठित जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नियुक्ति प्रदान की गई तथा विधिवत नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं। संगठन ने अपने संदेश में कहा कि बहुजन समाज में जन्मे संतों, गुरुओं एवं महापुरुषों के मिशन को आगे बढ़ाते हुए परम पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं मान्यवर कांशीराम साहब की विचारधारा “बहुजन हिताय, बहुजन सुखाय” को जन-जन तक पहुँचाना इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य है।
नव नियुक्त जिला पदाधिकारी – जांजगीर–चांपा
जिलाध्यक्ष: माननीय मंगलू खाण्डेकर,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष: शिवा चौरसिया,जिला उपाध्यक्ष: धीरेन्द्र सूर्यवंशी,जिला महासचिव: राजू रात्रे (राय),जिला सचिव: जगमोहन सतनामी,जिला कोषाध्यक्ष: नेशनलाल कुर्रे,जिला मीडिया प्रभारी: रीतेश मनहर ,जिला कार्यकारिणी सदस्य:- परमांनद खरे, रामा भवानी सूर्यवंशी, गुलाब वर्मा, देवेन्द्र कुर्रे, धनंजय करियारे, नरेश कुमार सूर्यवंशी, दुर्गेश प्रधान, संदीप टंडन, रिया प्रधान, उजाला सूर्यवंशी, देव प्रसाद सूर्यवंशी, तारेश रात्रे, फुलेश्वर रत्नाकर, मोहित सूर्यवंशी, दिनेश कुमार बंजारे, तुलेश्वर सूर्यवंशी।संगठन की ओर से सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि वे सामाजिक परिवर्तन के मिशन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त करेंगे। इस नियुक्ति की प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी छत्तीसगढ़ एवं प्रदेश कमेटी को भी प्रेषित की गई है।
राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन:- नई कार्यकारिणी के गठन के तुरंत बाद जिला टीम ने शिक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय पर कार्रवाई करते हुए UGC Act 1956 के प्रभावी समर्थन और क्रियान्वयन की मांग को लेकर जिला कलेक्टर जांजगीर–चांपा के माध्यम से भारत के महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में शिक्षा के क्षेत्र में समान अवसर, संवैधानिक अधिकारों की रक्षा तथा SC, ST और OBC वर्गों के शैक्षणिक हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। संगठन ने जिला प्रशासन से आग्रह किया कि उक्त ज्ञापन को राष्ट्रपति महोदय तक शीघ्र प्रेषित किया जाए।
आंदोलन की चेतावनी:- भीम आर्मी पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि सरकार द्वारा इस विषय को गंभीरता से नहीं लिया गया, तो आने वाले समय में संगठन SC, ST और OBC समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु व्यापक जनआंदोलन करेगा। आवश्यकता पड़ने पर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर संघर्ष करने की चेतावनी भी दी गई।
संगठन का आगे का लक्ष्य:- भीम आर्मी जिला जांजगीर–चांपा ने बताया कि संगठन शीघ्र ही गांव–गांव तक विस्तार करेगा तथा शिक्षा, सामाजिक न्याय और संविधान संरक्षण के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगा।
जारीकर्ता:
रीतेश कुमार मनहर(जिला मीडिया प्रभारी)
भीम आर्मी भारत एकता मिशन, जांजगीर–चांपा,मोबाइल नंबर 08889884829
जय भीम | जय संविधान









