Home / News / नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में शबेबरात का पर्व अकीदत और श्रद्धा से मनाई गयी।

नावकोठी प्रखंड क्षेत्र में शबेबरात का पर्व अकीदत और श्रद्धा से मनाई गयी।

नावकोठी.शब ए बरात का पर्व थाना क्षेत्र के विभिन्न मुस्लिम महिलाओं में अकीदत एवं एहतराम के साथ मंगलवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया.मुस्लिम अकीदतमंदो ने इस मौके से कब्रिस्तान एवं मस्जिदों में साफ सफाई कर उसे चिरागों एवं इलेक्ट्रानिक लाइट से दुल्हन की तरह सजाया था.शब ए बरात के पर्व के सिलसिले में मुसलमानों का रिवायत है कि इसी रात में खुदा बंदे के लिए रिज्क,मौत और जिंदगी अता करते हैं.इस रात में जागकर इबादत करने से एक साल का गुनाह माफ होता है.प्रखंड क्षेत्र के हसनपुर बागर,रजाकपुर,नावकोठी,विष्णुपुर,पहसारा,छतौना,समसा,इस्फा सहित अन्य गांव में मुसलमानों ने पूरी रात गुनाहों की माफी के लिए जाग कर इबादत किया.इस दौरान होली और शबे बरात पर्व के संजोग होने के कारण प्रशासनिक पदाधिकारियों को विधि व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील स्थानों पर चौकसी को बढ़ानी पड़ी थी.शबे बरात के अवसर पर महिला घरों में कुरान की तिलावत,तस्वीह,नमाज पढकर शबे बेदारी का एहतमाम किया.नावकोठी के अंजुमन कमेटी के मो अमजद,मो महफूज,मो रियाज,मो सलमान,मो इकबाल,मो नौशाद,मो निसार,मो अहमद और विष्णुपुर में इस्लाह उम्मत कमेटी के मो बिस्मिल्लाह,मो नदीम,मो सादिक,मो शब्बीर, सहित अन्य ने बुजुर्गों एवं नौजवानों के लिए माकूल इंतजाम किया था.

Tagged:
[post-views]
Share
Now