झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट
आरोग्य भारती के विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन के दिशा निर्देश पर उपमुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण आरोग्य भारती झालावाड़ के सदस्यों द्वारा आज उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा के झालावाड़ आगमन पर उनका स्वागत व सम्मान किया गया तथा उन्हें आरोग्य भारती की रीति नीति से अवगत कराकर आरोग्य भारतीय द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई और आरोग्य भारती द्वारा आगामी कार्यक्रमों के लिए आमंत्रित किया उपमुख्यमंत्री ने जयपुर आकर मिलने को कहा तथा आरोग्य भारती द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और बताया स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ समाज स्वस्थ गांव और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा राष्ट्र स्वस्थ होगा तो भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा आरोग्य भारती के सदस्यों में डॉ.नवल किशोर टेलर ,डॉ.रामकेश मीणा, डॉ. रिंकेश यादवेन्द्र,डॉ. संदीप निर्मल,डॉ.अंजली मीणा, डॉ. प्रियांशु पारेता आदि सदस्य मौजूद रहे।








