Home / Article / UP: हार्ट अटैक मरीजों को बड़ा राहत पैकेज , 40 हजार का इंजेक्शन अब बिल्कुल मुफ्त….

UP: हार्ट अटैक मरीजों को बड़ा राहत पैकेज , 40 हजार का इंजेक्शन अब बिल्कुल मुफ्त….

उत्तर प्रदेश सरकार ने हार्ट अटैक के मरीजों के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्यभर में थ्रोम्बोलाइसिस के लिए लगाया जाने वाला करीब 40,000 रुपये का महंगा इंजेक्शन पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा। यह सुविधा सिर्फ बड़े अस्पतालों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब जिला अस्पतालों और सीएचसी में भी यह सेवा दी जाएगी।

हार्ट अटैक की स्थिति में खून का थक्का घोलने के लिए दिया जाने वाला इंजेक्शन अब मरीज को बिना किसी शुल्क के लगेगा। विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि आपात स्थिति में एक भी मरीज इलाज से वंचित न रहे। पहले यह सुविधा केवल मेडिकल कॉलेजों या बड़े केंद्रों में ही मिलती थी, लेकिन अब ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के मरीज भी इसका लाभ ले सकेंगे।

क्यों है यह कदम अहम?

हार्ट अटैक के शुरुआती ‘गोल्डन आवर’ में सही इलाज से मरीज की जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। महंगा इंजेक्शन न ले पाने के कारण कई मरीज जोखिम में पड़ जाते थे। अब सरकारी अस्पताल में पहुंचते ही मरीज को तुरंत इलाज मिलेगा।

सभी जिला अस्पतालों और सीएचसी में इंजेक्शन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश। इमरजेंसी स्टाफ को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि समय पर थ्रोम्बोलाइसिस शुरू हो सके अब आर्थिक बोझ के बिना तुरंत इलाज दूरदराज़ के मरीजों को भी पास में ही सुविधा मिल पाएगी हार्ट अटैक मामलों में मृत्यु दर कम होने की उम्मीद।

Tagged:
[post-views]
Share
Now