Home / Politics / मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं….

मुख्यमंत्री ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर शुभकामनाएं….

पटना : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य और देशभर के सभी पत्रकारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला यह दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता ने हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। प्रेस समाज का दर्पण है, जो जनसमस्याओं को सामने लाने के साथ-साथ शासन-प्रशासन को निरंतर जनहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि मीडिया संस्थान और पत्रकार आगे भी निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने सभी पत्रकार बंधुओं के उज्ज्वल भविष्य और पेशागत उन्नति की कामना की।

Tagged:
[post-views]
Share
Now