Home / Updates / चित्रकूट – जनपद में 200 परीक्षा केंद्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

चित्रकूट – जनपद में 200 परीक्षा केंद्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई

चित्रकूट – आज दिनांक 16 नवंबर 2025 को जनपद चित्रकूट के 200 परीक्षा केन्द्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस प्रतियोगिता की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इसमें गोस्वामी तुलसीदास डिग्री कॉलेज में स्वयं संयोजक संतोष कुमार सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह वरिष्ठ अध्यापक विज्ञान कुमारी शांति देवी और ललित यादव बैजनाथ भारद्वाज इंटर कॉलेज में वासुदेव आचार्य और रागनी द्विवेदी जी पहाड़ी में इस परीक्षा का आयोजन धर्मेंद्र सिंह और उनके साथी शिक्षक संतोष सर जानकी शरण रामदयाल रघुवीर में वंदना मैडम तुलसी इंटर कॉलेज राजपुर में सूर्यभान सिंह दिलीप सर ज्योतिबा राव फुले रामनगर पी डी अहिरवार इसको आयोजित करा रहे हैं।इस प्रकार विभिन्न विद्यालयों में आयोजित होने वाली आज की प्रतियोगिता में लगभग 10000 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं कार्यक्रम संयोजक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इसमें सामान्य ज्ञान चित्रकला मेहंदी योगा और नृत्य की प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया गया। आगे श्री सिंह ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा और हुनर को निखारा जा रहा है और उनके प्रोत्साहन के लिए कीमती पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।

रिपोर्ट संजय मिश्रा

[post-views]
Share
Now