Home / Politics / जलील किया… गालियां दीं… चप्पल उठाई गई ,रोहिणी आचार्य का दर्दनाक खुलासा…

जलील किया… गालियां दीं… चप्पल उठाई गई ,रोहिणी आचार्य का दर्दनाक खुलासा…

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालुप्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का पहले परिवार से नाता तोडना और राजनीति छोड़ने के एलान के बाद एक नया पोस्ट सामने आ रहा है। जिसे देखने के बाद हर कोई स्तब्ध हो गया है, लालू परिवार का राजनैतिक और पारिवारिक महौल सुर्खियों में आ चूका है, जहाँ रोहिणी ने आरोप लगाए है की उन्हें मारने के लिए चप्पल उठाया गया उन्हें जलील किया गया।

रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा कर हलचल मचा दी है। अपने नए पोस्ट में उन्होंने संकेतों में बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि उन्हें अपमानित किया गया, गंदी गालियां दी गईं, यहां तक कि उन पर चप्पल उठाकर मारने की कोशिश की गई।

रोहिणी के इस पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए हैं क्या परिवार के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा, या फिर रोहिणी किसी बड़े दबाव से गुजर रही हैं?

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “जलील किया, गालियां दीं… लेकिन मैंने आत्मसम्मान का समर्पण नहीं किया।” उन्होंने भावुक होकर यह भी कहा कि कोई भी घर ऐसा न हो जिसमें उनके जैसी बेटी पैदा हो, क्योंकि “बेटियां सहती रहती हैं और बोलने पर भी दोष उन्हीं का निकलता है।”

हालांकि रोहिणी ने अपने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन संकेत साफ तौर पर पारिवारिक तनाव की ओर इशारा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक लगातार उन्हें हिम्मत दे रहे हैं और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं कि आखिर उन्हें इस तरह की बात कहने की नौबत क्यों आई।

राजनीतिक समीक्षक इस पोस्ट को बिहार की मौजूदा राजनीतिक हलचल से भी जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि चुनावी माहौल में तेजस्वी परिवार से आने वाली कोई भी बात तुरंत सुर्ख़ियां बना रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now