Home / News / ‘77 वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. अरिवन्द नागर सम्मानित’’

‘77 वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में डॉ. अरिवन्द नागर सम्मानित’’

झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट

झालावाड़ 28 जनवरी। जिला झालावाड़ के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) डॉ अरविंद नागर को 26 जनवरी 2026 को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेन्स स्टेर्डड) कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रदान किया गया है।

पिछले एक वर्ष के भीतर ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान एवं उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) के कुशल नेतृत्व एवं सतत् मार्गदर्शन में जिले ने 36 स्वास्थ्य संस्थानों को एनक्यूएएस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित कराया है। इनके अन्तर्गत 26 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्यूसी) पूर्ण रूप से राष्ट्रीय प्रमाणित, 6 हेल्थ फैसिलिटी कंडीशनली प्रमाणित एवं 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र राष्ट्रीय प्रमाणित शामिल हैं। साथ ही 57 स्वास्थ्य संस्थायें राज्य स्तर पर प्रमाणित हुई है। जिसमें 38 आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपस्वास्थ्य केंद्र, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने बताया कि जिले को राष्ट्रीय स्तर द्वारा निर्धारित लक्ष्यानुरूप मार्च 2026 तक 50 प्रतिशत संस्थाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणन करवाने का लक्ष्य है जिसको अर्जित करने के बहुत करीब है वर्तमान में कुल मिलाकर एक वर्ष मे ज़िले की 45 प्रतिशत स्वास्थ्य संस्थाओ कों एनक्यूएएस मे प्रमाणित करवाया जा चुका है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now