Home / News / जनमंच में सिविल डिफेंस के तत्वाधान में संपन्न हुवे सांस्कृतिक कार्यक्रम की कुछ झलकियां

जनमंच में सिविल डिफेंस के तत्वाधान में संपन्न हुवे सांस्कृतिक कार्यक्रम की कुछ झलकियां

सहारनपुर

जनमंच के मंच पर जीवंत हुआ ‘मिनी इंडिया’

VIP संस्कृति से अलग छोटे बच्चों से दीप प्रजलन करा दिया नया संदेश

गणतंत्र दिवस समारोह में लॉर्ड महावीरा और सोफिया गर्ल्स स्कूल ने मारी बाजी संयुक्त रूप से प्राप्त किया प्रथम स्थान

गायन में एथेनिया रहा प्रथम स्थान पर तो सेंटमेरी एकेडमी रहा दूसरे स्थान पर

सहारनपुर
77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सहारनपुर के ऐतिहासिक जनमंच प्रेक्षागृह में आयोजित सांस्कृतिक महाकुंभ ‘राष्ट्र वंदन’ ने देशभक्ति की नई इबारत लिख दी।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित और सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा संगठन) द्वारा संयोजित इस गरिमामयी समारोह में जनपद के नन्हे कलाकारों ने अपनी कला और राष्ट्रप्रेम के जज्बे से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजेश कुमार जैन के निर्देशन में आयोजन ने सफलता के नए सोपान तय किए।
दीप प्रज्वलन और भव्य उद्घाटन कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माँ भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।

प्रेक्षागृह का कोना-कोना देशभक्ति के गीतों और तिरंगे की रोशनी से सराबोर नजर आया।

सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा के परिणाम: सुर और ताल का संगम

प्रतियोगिता में सहारनपुर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली गायन (Singing) और नृत्य (Dance) की श्रेणियों मे परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान: लॉर्ड महावीरा एकेडमी और सोफिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (संयुक्त विजेता)

द्वितीय स्थान: सरस्वती विद्या मंदिर

तृतीय स्थान: एथेनिया हाई एवं एम.जी.एम. हाई स्कूल (संयुक्त)

चतुर्थ स्थान सेंटमेरी स्कूल तथा एफ एम इंटर कॉलेज धाना खंडी संयुक्त रूप से रहे

पंचम स्थान: एथेनिया प्रेप

गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: एथेनिया हाई द्वितीय स्थान सेंटमेरि एकेडमी

इस्लामिया इंटर कॉलेज, अमर देव फ्री एजुकेशन फॉर गर्ल्स, एच.ए.वी. इंटर कॉलेज, एंजिल्स डांस एकेडमी और गुरुकुल ज्ञान गंगा इंटरनेशनल स्कूल (सरसावा) के छात्रों ने लोक नृत्य और मूक अभिनय के माध्यम से सामाजिक संदेश देकर खूब तालियाँ बटोरीं।

विशिष्ट विभूतियों का सम्मान

समारोह के दौरान समाज के विभिन्न स्तंभों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. पी.डी. गर्ग, डॉ. आर.एस. त्यागी, प्रसिद्ध सी.ए. डी एस जुनेजा शामिल रहे।

कार्यक्रम की सफलता में नागरिक सुरक्षा की टीम का विशेष योगदान रहा। समारोह में चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन, उपनियंत्रक कश्मीर सिंह, सहायक उपनियंत्रक दिनेश कुमार डिप्टी चीफ हंस राज सैनी और प्रभागीय वार्डन देवेन्द्र बंसल वसीम अख्तर राकेश जैन दीपक गुप्त खालिद सिद्दीकी अरुण शुरू नरेश सैनी धीरज जैन दीपक जैन डाक्टर राजबीर सिंह वीर सैन जैन सरफराज खान ने पूरी व्यवस्था की कमान संभाली। इस अवसर पर नगर के प्रबुद्ध नागरिक अकमल बिट्टू, राजीव जैन सर्राफ, नीलम जैन, महेंद्र तनेजा, नेहा तनेजा, सुषमा बजाज, नीना जैन, वसीम अख्तर, आशीष एम.पी. सिंह चावला और राकेश जैन सहित सैकड़ों वार्डन ने उपस्थित रहकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

एकजुटता का संदेश

चीफ वार्डन राजेश कुमार जैन ने अपने संबोधन में कहा, “आज जनमंच के इस मंच पर हमने ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की तस्वीर देखी है।

संचालन एम् पी सिंह चावला मोहम्मद युनुस और अशोक सैनी ने संयुक्त रूप से किया

ठीक 11 बजे इस गौरवमयी संध्या का समापन हुआ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now