Home / News / निधि चौधरी बनी जिला संगठन मंत्री बिजनौर : टीम स्वराजनगीना…

निधि चौधरी बनी जिला संगठन मंत्री बिजनौर : टीम स्वराजनगीना…

भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीम के द्वारा नगीना के समीपवर्ती गाँव कौरावाला में महिला चौपाल का आयोजन किया गया! गाँव में नशे के विरुद्ध जागरूकता मार्च निकाला गया और सभी महिलाओं से टीम से जुड़ने की अपील की गयी! टीम प्रबंधक हरवेंद्र राणा ने बताया कि महिलाओं के द्वारा गाँव गाँव नशे और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य किये जा रहे हैं! रास्ट्रीय अध्यक्ष रेनू राणा ने टीम की सभी पदाधिकारियों की तारीफ़ करते हुए कहा कि आप सभी बहुत ही मेहनत और लगन के साथ कार्य कर रही हैं और आपके प्रयास से महिलाओं की समस्याओं के समाधान हो रहे हैं और उन्हें न्याय मिल रहा है! जिला अध्यक्ष निशि चौधरी ने महिलाओं को टीम के द्वारा अब तक किये गये कार्यों की जनकारी दी और टीम को मजबूत बनाने पर जोर दिया! गीता देवी तहसील अध्यक्ष नगीना ने बताया कि जल्द ही महिलाओं की समस्याओं को लेकर अधिकारियों से मिला जायेगा! उजाला देवी ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली ने बताया कि उनके ब्लॉक की टीम के गठन का कार्य पूर्ण हो चुका है और लगभग 50 गाँवों को अब तक टीम से जोड़ लिया गया है जल्द ही ब्लॉक के सभी गाँव टीम से जोड़ लिए जायेंगे! प्रियंका चौधरी तहसील महासचिव नगीना ने बताया कि संगठन की तरफ़ से उनके निवास स्थान पर तहसील का कार्यालय बनाया गया है, अतः आपमें से कोई भी अपनी समस्या लेकर कार्यालय पर आ सकते हैं सभी का स्वागत है! निधि चौधरी ने जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दिये जाने पर शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और सभा में आये हुए सभी अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया ! टीम की तरफ़ से बबीता देवी को ग्राम अध्यक्ष, श्रीति रानी ग्राम उपाध्यक्ष, मेघा चौधरी ग्राम कोषाध्यक्ष, शिप्रा रानी ग्राम सचिव, कौरावाला नियुक्त किये गये! संध्या सैनी को ग्राम अध्यक्ष तुख्मापुर हरवंश, बबीता देवी ग्राम कोषाध्यक्ष हुर्र नंगला, शाइस्ता परवीन को ग्राम सचिव हुर्र नंगला नियुक्त किया गया! सभा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं जिनमें मुख्य रूप से रेनू कुमारी, अनोखी देवी, पुष्पा चौहान, सुमन देवी, उषा रानी आदियुवा टीम से लोकेंद्र राणा तहसील अध्यक्ष धामपुर, विकास कुमार जिला मीडिया प्रभारी, नागेंद्र सिंह (आयोजक), संजीव कुमार, शिवम राठी, कामेंद्र सिंह, आदि उपस्थित रहे!

Tagged:
[post-views]
Share
Now