बखरी बेगूसराय । बखरी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डरहा थान सिंह निवासी रामविलास महतो के पुत्र विपिन महतो एवं टुनटुन महतो के रूप में की गई है।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आम लोगों में संतोष देखा जा रहा है।






