पति-पत्नी में झगड़े या मारने पीटने की खबरें तो आपने काफी सुनी होंगी, लेकिन एक ऐसी खबर सामने आई है जो आपके होश उड़ाने के लिए काफी है।
आपको बता दें कि एक पत्नी ने अपने पति के साथ ऐसा काम किया है, जिसके बारे में आप शायद कल्पना भी नहीं कर सकते।
खबर के अनुसार, 40 साल की एक महिला ने 52 साल के पति के प्राइवेट पार्ट को ही काट दिया। ये खबर जांबिया से आई है।
पति ने इस घटना की शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मामूली सी बात पर चिढ़ गई थी। पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने बेडरूम से चूहे को देखा, वो पार्टी कर लौटी थी और सोने जा रही थी, पर चूहा वहीं आसपास घूम रहा था। उसने पति से कहा कि वो चूहे को पकड़ ले, लेकिन पति ने जब आनाकानी की तो उसे काफी गुस्सा आ गया और दोनों आपस में झगड़ने लगे।
इसी झगड़े के बीच पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। बाद में पति को अस्पताल ले जाया गया, जहां सही समय पर ट्रीटमेंट मिलने से उसकी जान बच गई है।
पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, तो पत्नी ने पति के साथ किया ये घिनौना काम…
