Home / News / चित्रकूट – अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम ने किया किया कोठिलिहाई गौशाला का औचक निरीक्षण

चित्रकूट – अपर जिलाधिकारी उमेश चन्द्र निगम ने किया किया कोठिलिहाई गौशाला का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व उमेश चंद्र निगम द्वारा कोठीलीहाई स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री निगम ने गौशाला में गौवंशीय पशुओं की स्थिति, भोजन, जल आपूर्ति, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं का गहनता से जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में पशुओं के चारे एवं पानी की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कमी न होने दी जाए। साथ ही उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। गौशाला में बीमार पशुओं की देखरेख हेतु पशु चिकित्सक की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा गया।
उमेश चंद्र निगम ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी बेसहारा एवं गौवंशीय पशुओं को सुरक्षित आश्रय प्राप्त हो तथा उन्हें आवश्यक सुविधाएं ससमय उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने वहां उपस्थित कर्मचारियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गौशाला में साफ सफाई बनी रहनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Tagged:
[post-views]
Share
Now