Home / Events / CM मोहन यादव की उड़ान से पहले हॉट एयर बैलून में आग …

CM मोहन यादव की उड़ान से पहले हॉट एयर बैलून में आग …

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट में हॉट एयर बैलून की सवारी करने पहुंचे थे, लेकिन तेज हवा के कारण यह रोमांचक सफर हादसे में बदलते-बदलते बच गया। करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा के कारण बैलून उड़ नहीं पाया और तभी इसके निचले हिस्से में अचानक आग लग गई।

सौभाग्य से सुरक्षा टीम तुरंत हरकत में आई और आग पर काबू पा लिया। मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित रहे।

इससे पहले डॉ. यादव ने चंबल नदी में बोटिंग और बाइक बोट की सवारी का आनंद लिया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां न केवल पर्यटन को बढ़ावा देती हैं बल्कि लोगों को प्रदेश की प्राकृतिक खूबसूरती को करीब से देखने का मौका भी देती हैं। बाद में सीएम सफारी जीप से टेंट सिटी और बैलून लॉन्च साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां मौजूद स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि बैलून हवा में नहीं था, वरना स्थिति गंभीर हो सकती थी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now