Home / Updates / राहुल का फिर सनसनीखेज खुलासा बोले इतनी सीटों पर पकड़ी वोट चोरीसुबूत के साथ जल्दी ही…..

राहुल का फिर सनसनीखेज खुलासा बोले इतनी सीटों पर पकड़ी वोट चोरीसुबूत के साथ जल्दी ही…..

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर EVM और चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए देशभर में “वोट चोरी” के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह गड़बड़ी सिर्फ कर्नाटक की बेंगलुरु सेंट्रल सीट तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में 70 से 80 लोकसभा सीटों पर संगठित रूप से वोट चोरी हुई है।

राहुल गांधी इन दिनों ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तहत जनता से संवाद कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि उनकी टीम ने इस मामले में काम शुरू कर दिया है और जल्द ही पूरे देश से जुड़े ठोस सबूत जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा, “जैसे हमने महादेवापुरा सीट से जुड़े सबूत देश के सामने रखे, वैसे ही बाकी जगहों से भी चुनावी चोरी के सबूत हम जनता के सामने लाएंगे।”

कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर चुनाव आयोग पर भी सवाल उठा रही है और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, ‘वोटर अधिकार यात्रा’ का उद्देश्य सिर्फ जागरूकता फैलाना नहीं, बल्कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता की लड़ाई को एक जन आंदोलन का रूप देना है।

राहुल गांधी के इन आरोपों पर सत्तारूढ़ दल की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान ने हलचल जरूर मचा दी है।

[post-views]
Share
Now