Home / News / चित्रकूट -यूपी पुलिस शिक्षा निधि के अन्तर्गत एसपी द्वारा एक मुश्त धनराशि 20,000 का चेक हेड आपरेटर रेडियों शाखा की पुत्री को प्रदान किया गया

चित्रकूट -यूपी पुलिस शिक्षा निधि के अन्तर्गत एसपी द्वारा एक मुश्त धनराशि 20,000 का चेक हेड आपरेटर रेडियों शाखा की पुत्री को प्रदान किया गया

रिपोर्ट संजय मिश्रा

चित्रकूट – पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के पत्र संख्या कल्याण-शिक्षानिधि (भाग-3)2025 दिनांक 28 जुलाई,2025 के क्रम में आज दिनांक 27.08.2025 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा परिक्षत वर्मा हेड आपरेटर रेडियों शाखा की पुत्री रीता वर्मा को MBBS (एमबीबीएस) कोर्स हेतु 20,000/-(बीस हजार) रूपये का चेक प्रदान किया गया।
हेड आपरेटर रेडियों शाखा द्वारा आवेदन प्रार्थना पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को पुलिस मुख्यालय से उपलब्ध कराये गये पुलिस शिक्षा निधि के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 में मेधावी छात्र/छात्राओं को एक मुश्त प्रदान की जाने वाली धनराशि के सम्बन्ध में आवेदन दिया गया था। उक्त आवेदन का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा पाया गया कि हेड ऑपरेटर परिक्षत वर्मा की पुत्री रीता वर्मा MBBS द्वितीय वर्ष की छात्रा है जो अपनी मेडिकल कॉलेज कन्नौज से पढ़ाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा रीता वर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए पुलिस शिक्षा निधि के अन्तर्गत 20,000/-(बीस हजार) रूपये का चेक प्रदान किया गया ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now