Home / Politics / बिजली विभाग के बड़े अफसर की BJP नेता ने ऑफिस में ही की जूते से पिटाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज …..

बिजली विभाग के बड़े अफसर की BJP नेता ने ऑफिस में ही की जूते से पिटाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज …..

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बिजली विभाग के दफ्तर में तैनात दलित इंजीनियर लाल सिंह के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बीजेपी कार्यकर्ता मुन्ना बहादुर सिंह करीब 20-25 लोगों के साथ दफ्तर में घुसा और इंजीनियर को जातिसूचक गालियां देते हुए जूते और घूंसों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंजीनियर का कहना है कि आरोपी ने बिना किसी कारण हमला किया और स्टाफ ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।

वहीं, आरोपी मुन्ना बहादुर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वे 10-12 लोगों के साथ बिजली कटौती की समस्या लेकर दफ्तर गए थे, लेकिन इंजीनियर और उनके स्टाफ ने उनसे दुर्व्यवहार किया और उन पर हमला कर दिया। इस बीच बलिया के एएसपी कृपा शंकर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं

Tagged:
[post-views]
Share
Now