Home / Updates / 1700 पायलट ट्रेनिंग में चूक, DGCA ने इंडिगो को थमाया नोटिस…..

1700 पायलट ट्रेनिंग में चूक, DGCA ने इंडिगो को थमाया नोटिस…..

डीजीसीए ने इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, क्योंकि जांच में सामने आया कि करीब 1,700 पायलटों की ट्रेनिंग ऐसे सिम्युलेटर पर कराई गई, जो मानकों के मुताबिक प्रमाणित नहीं थे। इनमें मुख्य और सहायक पायलट दोनों शामिल हैं। ये ट्रेनिंग ‘सी’ श्रेणी के संवेदनशील हवाई अड्डों—जैसे कालीकट, लेह और काठमांडू—के लिए जरूरी सुरक्षा और नियमों पर खरी नहीं उतरी, जहां उड़ानों के लिए खास एहतियात बरतना जरूरी होता है।

पिछले महीने एयरलाइन से मिले दस्तावेजों और जवाबों की समीक्षा के बाद यह नोटिस जारी किया गया। इंडिगो ने पुष्टि की है कि उन्हें नोटिस मिला है और उन्होंने कहा कि वे इसकी समीक्षा कर नियत समय में जवाब देंगे। कंपनी ने दावा किया कि वे अपने संचालन में सुरक्षा और नियमों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

[post-views]
Share
Now