Home / News / 29 वीं वाहिनी, SSB, ने वांछित नक्सली विनोद यादव को किया गिरफ्तार ।

29 वीं वाहिनी, SSB, ने वांछित नक्सली विनोद यादव को किया गिरफ्तार ।

संवाददाता अशोक शर्मा।

विश्वनीय सूत्रों की आसूचना के आधार पर श्री मधुकर अमिताभ, कमांडेंट, 29 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के दिशानिर्देशन पर वाहिनी के ‘एफ’ समवाय बन्नुबगीचा के उप निरीक्षक (समान्य) सुमित कुमार दास के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल एवं  जिला पुलिस, लखीसराय (बिहार) थाना- चानन  के साथ संयुक्त अभियान  के दौरान  वांछित नक्सली विनोद यादव पुत्र स्वर्गीय जोगेश्वर यादव, गाँव-बसमतिया, थाना-किऊल, जिला लखीसराय (बिहार)  को ग्राम- लाखोचक, जिला-लखीसराय  से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार नक्सली थाना चानन और थाना पीरीबाजार , जिला- लखीसराय (बिहार) कई संगीन  मामलों में संलिप्त है। जिनका विवरण इस प्रकार है:-
चानन थाना कांड संख्या: 119/19 दिनांक 19/08/19 धारा 148/149/302/120(बी) आईपीसी और आर्म्स एक्ट- 27 और 17/18/20/23 यूएपी एक्ट के अंतर्गत और पीरीबाजार थाना कांड संख्या: 115/19 दिनांक 14/10/19 धारा 147/148/149/307/353/120(बी) आईपीसी और 25(1-बी)/26/27/35 आर्म्स एक्ट और 16/18/20/23 यूएपी एक्ट 1967 के अंतर्गत।

गिरफ्तार किये गए नक्सली को थाना- चानन, जिला-लखीसराय (बिहार) को विधिक करवाई हेतु सौंप दिया गया ।

Tagged:
[post-views]
Share
Now