Home / Updates / शराब घोटाले में बघेल परिवार पर शिकंजा: पूर्व CM के बेटे चैतन्य गिरफ्तार!

शराब घोटाले में बघेल परिवार पर शिकंजा: पूर्व CM के बेटे चैतन्य गिरफ्तार!

छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर भूचाल आ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को शराब घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। भिलाई स्थित उनके घर पर तड़के ईडी की टीम ने छापा मारा। इस कार्रवाई ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है।ईडी की टीम जब छापेमारी कर रही थी, उस वक्त भूपेश बघेल विधानसभा सत्र के लिए रवाना हो चुके थे। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर तंज कसते हुए लिखा, “आज विधानसभा में अदाणी और पेड़ों की बात होनी थी, साहेब ने ईडी भेज दी।” इस बयान से साफ झलकता है कि वे इसे एक राजनीतिक साजिश मान रहे हैं।

कार्रवाई के दौरान बघेल समर्थकों में भी गुस्सा फूट पड़ा। नाराज भीड़ ने बैरिकेडिंग गिरा दी और ईडी के खिलाफ नारेबाज़ी की।गौरतलब है कि इससे पहले 11 जुलाई को छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग के 22 अधिकारियों को सस्पेंड किया था। ये वही घोटाला है जो 2019 से 2023 के बीच हुआ और जिसमें 3200 करोड़ रुपये की अनियमितताओं का आरोप है। कहा जा रहा है कि इस पैसे से अधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों ने अकूत संपत्तियां खड़ी कीं।इस गिरफ्तारी ने न सिर्फ भूपेश बघेल के परिवार को झटका दिया है, बल्कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक सरगर्मी को भी नई ऊंचाई दे दी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now