Home / Updates / नई टीम से पहले सियासी नब्ज़ टटोल रहे अध्यक्ष, पूर्व CM से ले रहे राय…..

नई टीम से पहले सियासी नब्ज़ टटोल रहे अध्यक्ष, पूर्व CM से ले रहे राय…..

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिन्होंने हाल ही में दूसरी बार कमान संभाली है, अब संगठन की नई टीम के गठन की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार वे कोई जल्दबाज़ी नहीं कर रहे, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्रियों और सांसदों से मिलकर हर स्तर पर रायशुमारी कर रहे हैं ताकि एक मज़बूत और प्रभावी टीम खड़ी की जा सके। पंचायत चुनाव के बाद अगस्त में इस टीम की घोषणा की जा सकती है। भट्ट का साफ़ लक्ष्य है – 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत की हैट्रिक। इसके लिए वे संगठन में सक्रिय और जमीनी स्तर पर काम करने वाले नेताओं को प्राथमिकता देने के मूड में हैं। वहीं जो पदाधिकारी निष्क्रिय रहे या जिनके पास सरकार और संगठन दोनों की जिम्मेदारियां हैं, उन्हें हटाने पर भी विचार हो रहा है। इस बार संगठन में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन बनाए रखने पर विशेष फोकस रहेगा, साथ ही अच्छे प्रदर्शन करने वाले पदाधिकारियों को प्रमोशन और नए चेहरों को भी मौका दिया जा सकता है। भट्ट अब तक राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और सांसद अनिल बलूनी जैसे बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं। इससे साफ है कि इस बार भाजपा की नई टीम सिर्फ नाम भर की नहीं होगी, बल्कि जमीन पर पार्टी को मजबूत करने वालों की होगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now