Home / News / UP पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू! राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जुलाई से वोटरलिस्ट …

UP पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू! राज्य निर्वाचन आयोग ने 18 जुलाई से वोटरलिस्ट …

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 243 क एवं उत्तर प्रदेश पंचायतराज अधिनियम, 1947 की धारा-9 के अंतर्गत अधिकारों का प्रयोग करते हुए 11 जुलाई 2025 को एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत आगामी पंचायत चुनाव के लिए मतदाता नामावली का वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 जुलाई 2025 से 13 अगस्त 2025 तक यह कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें ग्राम पंचायतों की सीमाओं में बदलाव व नए सम्मिलन की स्थितियों में मतदान केंद्रों की पुनः समीक्षा की जाएगी।

मुख्य कार्यक्रम और तिथियाँ:

  1. मतदाता सूची की पुनः समीक्षा एवं सुधार कार्य – 18 जुलाई से 13 अगस्त 2025
  2. घर-घर जाकर गणना व सत्यापन कार्य – 14 अगस्त से 29 सितंबर 2025
  3. ऑनलाइन आवेदन की सुविधा – 14 अगस्त से 22 सितंबर 2025
  4. ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की जांच – 23 सितंबर से 29 सितंबर 2025
  5. गणना पत्रक पर संशोधन एवं पंजीकरण केंद्रों पर सत्यापन – 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2025
  6. ड्राफ्ट नामावलियों का कंप्यूटराइज्ड पाण्डुलिपि तैयार करना – 7 अक्टूबर से 24 नवंबर 2025
  7. डिजिटल माध्यम से प्रकाशन व डाउनलोड की सुविधा – 25 नवंबर से 4 दिसंबर 2025
  8. ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन – 5 दिसंबर 2025
  9. अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन – 6 दिसंबर 2025
  10. दावे और आपत्तियों का निपटारा – 12 दिसंबर 2025 तक आयोग का निर्देश:
    राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची का यह पुनरीक्षण कार्य सभी नियमों और समयसारिणी के अनुसार पारदर्शिता से किया जाए। हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो, इसके लिए डिजिटल व मैनुअल दोनों स्तरों पर गहन निगरानी की जाएगी।
    महत्वपूर्ण सूचना:
    जो व्यक्ति 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के होंगे, उन्हें मतदाता नामावली में शामिल करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर 2025 है।
Tagged:
[post-views]
Share
Now