Home / Updates / “अब वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील! दून बार की दलाल-मुंशी-इंटर्न पर सख्ती”

“अब वकीलों की ड्रेस में सिर्फ वकील! दून बार की दलाल-मुंशी-इंटर्न पर सख्ती”

देहरादून के जिला न्यायालय में अब वकील की ड्रेस सिर्फ असली वकीलों के लिए ही होगी। यानी काली पैंट, सफेद शर्ट या कोट पहनकर कोर्ट में घूमने की छूट अब किसी मुंशी, दलाल या इंटर्न को नहीं मिलेगी। देहरादून बार एसोसिएशन ने इसको लेकर सख्त रुख अपनाया है और साफ कर दिया है—अगर कोई गैर-वकील इस ड्रेस में पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सीधे मुकदमा दर्ज किया जाएगा।दरअसल, बार एसोसिएशन को शिकायतें मिली थीं कि कुछ लोग खुद को वकील बताकर कोर्ट परिसर में सक्रिय हैं। न तो वे वकील हैं और न ही किसी बार में पंजीकृत, लेकिन वकीलों की ड्रेस पहनकर माहौल और लोगों को भ्रमित कर रहे हैं। इसी पर रोक लगाने के लिए बार अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल और सचिव राजबीर सिंह बिष्ट ने एक नोटिस जारी किया है।

इंटर्न्स को भी खास हिदायत दी गई है—वो अब कोर्ट सिर्फ अपने कॉलेज की ड्रेस में ही आएं, जिस पर कॉलेज का मोनोग्राम हो और साथ में पहचान पत्र भी पहनें। अगर किसी ने नियम तोड़ा, तो कॉलेज को शिकायत भेजी जाएगी। साथ ही अधिवक्ताओं से भी अनुरोध किया गया है कि जो भी मुंशी उनके साथ काम कर रहे हैं, उनका बार से परिचय पत्र जरूर बनवाएं।सीधी बात ये है—अब कोर्ट परिसर में वकील की पहचान और गरिमा को बनाए रखना सबसे जरूरी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now