Home / Updates / राधिका यादव मर्डर केस: एक बेटी के सपनों पर भारी पड़ा पिता का डर और समाज का दबाव…..

राधिका यादव मर्डर केस: एक बेटी के सपनों पर भारी पड़ा पिता का डर और समाज का दबाव…..

राधिका यादव मर्डर केस:गुरुग्राम की स्टेट लेवल टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या ने सभी को चौंका दिया है। पुलिस इस मामले में आरोपी पिता दीपक यादव से पूछताछ कर रही है। दीपक ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था, पिछले 15 दिनों से सोया नहीं था और चुपचाप घर में घूमता रहता था।राधिका न सिर्फ एक होनहार खिलाड़ी थी, बल्कि एक समझदार बेटी भी थी। वह अपने पिता की मानसिक हालत को समझती थी और उनकी काउंसलिंग तक करती थी। मगर समाज के तानों से परेशान पिता उसे बार-बार टेनिस अकैडमी बंद करने और सोशल मीडिया से दूर रहने का दबाव दे रहा था।

ALSO READ:https://expressnewslive.tv/four-kanwar-pilgrims-saved-from-drowning-in-ganga-sdrf-saved-their-lives-in-time/

राधिका ने पिता को कई बार समझाया कि उसने उस पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए हैं और वो इन पैसों को बर्बाद नहीं होने देगी। उसका सपना था कि वो अपनी अकैडमी के ज़रिए बच्चों को टेनिस सिखाए और खुद का नाम बनाए।इस बीच पुलिस को रेवाड़ी के पास से जिंदा कारतूस और राधिका की एक चैट भी मिली है, जिसमें वह कहती है कि वह कुछ वक्त खुद के लिए जीना चाहती है, विदेश (दुबई या ऑस्ट्रेलिया) जाना चाहती है, लेकिन पिता ने मना कर दिया।राधिका की चैट्स से साफ है कि घर में उस पर पाबंदियां थीं और पैसों को लेकर तनाव था। यह मामला सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि एक ऐसी लड़की की कहानी है, जो उड़ना चाहती थी, लेकिन अपने ही घर की दीवारों में कैद होकर रह गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now