जौनपुर से एक दिलचस्प लेकिन दुखद कहानी सामने आई है। 75 साल के संगरू राम ने 35 साल की मनभावती से शादी कर अपने अकेलेपन को मिटाने की कोशिश की। मनभावती तीन बच्चों की माँ हैं और दोनों ने तय किया था कि वो उनका घर सँभालेंगी और संगरू राम बच्चों का ख्याल रखेंगे।
लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था। शादी की रात के अगले ही दिन संगरू राम की अचानक तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल पहुँचते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गाँव वाले हैरान रह गए कल तक जिनकी नई दुल्हन के साथ शादी की चर्चा थी, आज उनके निधन की खबर से पूरा इलाका सन्न है।
बताया जा रहा है की दिल्ली में रहने वाले उनके भाई और भतीजों ने इस मौत को संदिग्ध बताते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया है। अब उनके आने के बाद ही अंतिम संस्कार होगा।






