Home / Updates / अमेरिका में शटडाउन लागू, ट्रंप के राष्ट्रपति रहते तीसरी बार सरकार ठप, क्या अब झुकेंगे?

अमेरिका में शटडाउन लागू, ट्रंप के राष्ट्रपति रहते तीसरी बार सरकार ठप, क्या अब झुकेंगे?

अमेरिका में एक बड़ा संकट पैदा हो गया है. अमेरिकी समय के मुताबिक आधी रात से शटडाउन लागू हो गया. इसकी वजह है कि सीनेट में न तो रिपब्लिकन और न ही डेमोक्रेट्स का फंडिंग बिल पास हो सका. सरकारी खर्चे के लिए जरूरी पैसा मंजूर नहीं हो पाया है. रिपब्लिकन बहुमत वाले सीनेट ने डेमोक्रेट्स का हेल्थकेयर लाभ और घरेलू योजनाओं वाला बिल खारिज कर दिया, जबकि डेमोक्रेट्स ने रिपब्लिकन का शॉर्ट-टर्म फंडिंग प्लान रोक दिया. इस टकराव के बाद सरकार को आधिकारिक तौर पर बंद करना पड़ा. ट्रंप के दोनों कार्यकाल को मिलाकर यह तीसरी बार है जब शटडाउन हुआ.

ट्रंप कार्यकाल में पहले भी हुआ शटडाउन
ट्रंप के पहले कार्यकाल में सबसे पहला शटडाउन 22 दिसंबर 2018 से 25 जनवरी 2019 तक हुआ. 35 दिनों तक शटडाउन चला और यह अब तक का सबसे लंबा शटडाउन था. इसका मुख्य कारण था मैक्सिको बॉर्डर की दीवार के लिए फंडिंग पर विवाद. ट्रंप ने अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए कांग्रेस से 5.7 बिलियन डॉलर की मांग की थी, लेकिन डेमोक्रेट्स ने इसे मंजूरी नहीं दी, जिसके कारण शटडाउन हुआ. वहीं दूसरा शटडाउन 14 फरवरी 2019 को लगा जो लगभग 3 दिन चला. यह शटडाउन तब हुआ जब ट्रंप और कांग्रेस ने आपातकालीन स्थिति घोषित करने के बाद समझौता किया, जिससे सरकारी कामकाजी बंदी को टाला जा सका.

[post-views]
Share
Now