Home / News / “जय अम्बे रक्तदान समिति सम्मानित, अजय साहू समेत चार रक्तवीरों को विशेष सम्मान”

“जय अम्बे रक्तदान समिति सम्मानित, अजय साहू समेत चार रक्तवीरों को विशेष सम्मान”

ललितपुर ब्रेकिंग न्यूज़

जय अम्बे रक्तदान समिति को किया गया सम्मानित और समिति के अधिकतम रक्तवीर अजय साहू को 55वीं बार, रोहित सोनी को 35वीं बार, संतोष पटेल को 25वीं बार और फारूक खान को 21वीं बार रक्तदान करने पर किया गया सम्मानित।।

दिनांक 1 अक्टूबर 2025 को स्वाशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ब्लड बैंक प्रांगण में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर जय अम्बे रक्तदान समिति और और समिति के अधिकतम बार रक्तदान करने वाले रक्तवीर अजय साहू, रोहित सोनी, संतोष पटेल, फारुख खान को स्नेह चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जय अम्बे रक्तदान समिति लगातार 17 वर्षों से रक्तदान के क्षेत्र में कार्य कर रही है और हजारों जरूरतमंदों को रक्तदान करा कर उनकी जान बचाई है। समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर ने बताया है कि हमारी समिति के सैकड़ों रक्तवीरों ने 50 से अधिक बार रक्तदान किया है जो जिले की एकमात्र समिति द्वारा किया गया है। इस मौके पर जय अम्बे रक्तदान समिति के अध्यक्ष दीपक राठौर, कन्हैयालाल रजक, बलराम अहिरवार, चन्दन सिंह अहिरवार, दीपक अहिरवार, रोहित सोनी, अजय साहू, संतोष पटेल, फारूक खान आदि उपस्थित रहे।
जिला संवाददाता
वेद प्रकाश लिटोरिया

Tagged:
[post-views]
Share
Now