Home / News / भीलवाड़ाजिले में 8 स्थानों पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में 359 यूनिट रक्त संग्रहित

भीलवाड़ाजिले में 8 स्थानों पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों में 359 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
विकसित भारत- जनसेवा अभियान*

रक्तदाताओं ने जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए बढ़ाया मदद का हाथ

रक्तदान व शपथ लेकर कर रक्तदाताओं ने दिया मानवता और जीवन रक्षा का संदेश

भीलवाड़ा, 17 सितम्बर। जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशन में ‘‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’’ के अन्तर्गत राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर जिले में सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से 8 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में रक्तदाताओं ने रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने में अपनी भागीदारी निभाई। अभियान के तहत जिले में 359 यूनिट रक्त संगहित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजीव कुमार शर्मा ने रक्तदान शिविरों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “रक्तदान महादान है। आपका एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।” उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान कर इस मानवीय अभियान से जुड़ने की अपील की।

सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अभियान की थीम “मानवता की एक बूंद-रक्तदान करें, जीवन बचाएं” रखी गई है। अभियान के तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर रक्तदान शिविर एवं जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले युवाओं को किया सम्मानित

सीएमएचओ डाॅ. शर्मा ने बताया कि शिविरों में रक्त बैंक प्रभारियों के निर्देशन में नर्सिंग अधिकारियों, लैब सहायकों एवं अन्य कार्मिकों ने सेवाएं दीं। सर्वाधिक बार रक्तदान करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एनसीसी, उच्च शिक्षा संस्थानों, माई भारत स्वयंसेवकों, युवा संगठनों, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एवं विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। रक्तदान शिविरों के साथ जिले में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 2 हजार 226 से अधिक नर्सिंग विद्यार्थियों व आमजन द्वारा ने रक्तदान की ऑनलाइन शपथ भी ली।

इन स्थानों पर हुए रक्तदान शिविर-

गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुण्ड गेट, शाहपुरा में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसी तरह ग्राम जालमपुरा, भीलवाडा में, बालाजी का मंदिर, जालमपुरा भीलवाडा में, तेरापंथ युवक परिषद संस्था भीलवाडा के तत्वावधान में अरबन फाॅरेस्ट, ओस्तवाल गु्रप, आटूण रोड भीलवाडा में, सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाडा द्वारा कांटेड भवन, प्राइवेट बस स्टैंड भीलवाडा में, अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तत्वावधान में रामद्वारा, स्वामी रामचरण मार्ग भीलवाडा में, श्री चारभुजा नाथ रक्त सेवा संस्थान, भीलवाडा द्वारा केशव पोरवाल हॉस्पिटल, भीलवाडा में तथा आरसीएम वल्र्ड कैम्पस भीलवाडा सहित जिले में कुल 8 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

रक्तदान के लिए किया प्रेरित, दिलाई स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को सीएमएचओ कार्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीएमएचओ चैम्बर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कार्मिकों को स्वैच्छिक रक्तदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now