रिपोर्टर पप्पू लाल पंचोली
फूलियाकलां अवैध बजरी खनन पर फूलिया कलां पुलिस की बडी कार्यवाही चार ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक ट्रेक्टर मय लोडर किया जप्त
फूलिया कलां थाना अधिकारी भवानी सिंह आरपीएस (प्रो०) ने बताया कि दिनांक 07.03.2026 को खारी नदी में हो रहे अवैध खनन की रोकथाम हेतु थाना हाजा पर अलग-अलग टीमों का गठन किया जाकर खारी नदी में दबिश दी गई जिस पर ग्राम बागथला के पास से 3 ट्रेक्टर मय ट्रोली के अवैध बजरी परिवहन करते हुयें मिलें व ग्राम खेडा़ हेतम के पास खारी नदी से एक ट्रेक्टर मय ट्रोली व एक ट्रेक्टर मय लोडर के अवैध बजरी खनन व परिवहन करतें हुये जब्त कर थाना परिसर में खडा़ करवा कर अग्रिम कार्रवाई हेतु माईनिंग विभाग को सूचित किया जाकर अलग अलग कुल 4 प्रकरण दर्ज किये जाकर अनुसंधान शुरू किया गया। वाहन मालिकों की तलाश जारी है।








