Home / Events / ईरान-अमेरिका जंग खत्म होगी? डोनाल्ड ट्रंप करेंगे देश को संबोधित, दुनिया को मिल सकती है बड़ी राहत भरी खबर

ईरान-अमेरिका जंग खत्म होगी? डोनाल्ड ट्रंप करेंगे देश को संबोधित, दुनिया को मिल सकती है बड़ी राहत भरी खबर

व्हाइट हॉउस के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्र को संबोधित करने वाले है। व्हाइट हॉउस के अनुसार ट्रम्प राष्ट्र को रात करीब 9 बजे सम्बोधित करिंगे यानी भारतीय समयानुसार 2 अप्रैल सुबह 6:30 बजे होगा।डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्र को संबोधन से पहले यह कहना कठिन है कि ईरान के साथ चल रहा तनाव पूरी तरह खत्म होने वाला है या नहीं। ट्रम्प ने ईरान को एक डेडलाइन दी है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि या तो जंग रोकने की घोषणा हो सकती है या कोई बड़ा चुनौती सामने आ सकती है। हालांकि अभी तक कोई सटीक जानकारी नहीं है, इसलिए हालात शांति की ओर भी निशाना कर रहे हैं और अगर बातचीत सफल नहीं हुई तो तनाव और बढ़ भी सकता है।

व्हाइट हाउस के मुताबिक राष्ट्रपति ट्रम्प राष्ट्र को तक़रीबन रात 9 बजे सम्बोधित करिंगे। भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह देश को संबोधित करेंगे और ईरान पर चल रहे सैन्य अभियान को लेकर कोई बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी देंगे। इसका मतलब है कि उनके भाषण में यह साफ हो सकता है कि आगे क्या होगा—या कोई नया फैसला लिया जाएगा.

ईरान के साथ हो रहे युद्ध के बीच ये पहली बार है जब ट्रम्प राष्ट्र को संबोधित करने वाले है.28 फरवरी से चल रहे ईरान अमेरिका के बीच हमला अब अपने दूसरे महीने में प्रवेश करने वाला है ,डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कहा है कि ईरान में सत्ता बदल सकती है, लेकिन अभी जमीन पर हालात अलग हैं। अमेरिका और इजरायल की तरफ से हमले अभी भी जारी हैं और रुके नहीं हैं। मंगलवार को अमेरिका ने ईरान के एक बड़े शहर को निशाना बनाया, जहां उसकी एक अहम परमाणु सुविधा मौजूद है। बयान कुछ और इशारा कर रहे हैं, लेकिन असल में तनाव और सैन्य कार्रवाई अभी भी जारी है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जल्द ही वहां से हट सकता है, लेकिन उससे पहले वो ईरान को और कमजोर करना चाहता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ईरान बातचीत के लिए सहमति देता है तो ठीक है और अगर सहमति ना भी दे तो भी ठीक है क्योंकि अमेरिका ने उसे काफी नुकसान पहुंचा दिया है। साथ ही अभी कोई ऐसी जानकारी नही है की जिससे कहा जाय की जंग ख़त्म हो सकती है,या आगे ऐसी ही चलती रहेगी। अब पूरी दुनिया की निगाहे उनके सम्बोधन पर टिकी हुई है।

रिपोर्ट -किरन

Tagged:
[post-views]
Share
Now