Home / News / ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, युवक पर धमकी देने का भी आरोप

ब्यूटी पार्लर में घुसकर महिला से अभद्रता और मारपीट का आरोप, युवक पर धमकी देने का भी आरोप

ब्रेकिंग जालौन

जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने युवक पर फोन पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और ब्यूटी पार्लर में घुसकर अभद्रता व मारपीट करने का आरोप लगाया है।

महिला के मुताबिक कुंवरपुरा निवासी निखिल पटेल उसे आए दिन फोन कर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देता है। आरोप है कि 9 सितंबर की शाम करीब चार बजे युवक तिलक नगर स्थित कंजड़ बाबा के पास उसके ब्यूटी पार्लर में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

महिला का आरोप है कि युवक ने उसका हाथ पकड़कर अभद्रता की और विरोध करने पर मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

महिला ने आरोपी पर कुंवरपुरा में गांजा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त होने का आरोप भी लगाया है। शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

[post-views]
Share
Now