Home / National / दिल्ली में यमुना का कहर, बाढ़ का खतरा बरकरार! राहत शिविर भी…..

दिल्ली में यमुना का कहर, बाढ़ का खतरा बरकरार! राहत शिविर भी…..

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। पुराने रेलवे पुल तक पानी पहुँचने की आशंका है। गुरुवार को यह स्तर 207.48 मीटर तक पहुंचा, जो इस सीजन का सबसे ऊँचा रिकॉर्ड है। थोड़ी स्थिरता के बाद अब धीरे-धीरे जलस्तर घटने लगा है। सिग्नेचर ब्रिज से ड्रोन के जरिए ली गई तस्वीरें नदी के उफान को दिखा रही हैं।

लगातार बारिश और बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को मयूर विहार फेज-1 के पास बनाए गए राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है। वासुदेव घाट के आसपास बाढ़ का पानी निकालने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। संभावित बाढ़ को देखते हुए, प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजना शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह यमुना का जलस्तर 207.33 मीटर तक पहुंच गया, जबकि चेतावनी स्तर 204.50 मीटर, खतरनाक स्तर 205.33 मीटर और हाई फ्लड लेवल 208.66 मीटर है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now