Home / Events / भारत के छः स्थानों में विश्व शांति दिवस कार्यक्रम मनाया गया

भारत के छः स्थानों में विश्व शांति दिवस कार्यक्रम मनाया गया

गढ़चिरोली : एकता सामाजिक शिक्षण संस्था गढ़चिरोली तथा महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच द्वारा आज 21 सितंबर को इंदिरा गांधी चौक गढ़चिरोली के सभा मंच सहित भारत के छः स्थानों में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित विश्व शांति दिवस कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच संगठन के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार के आव्हान पर विजय बहेकार द्वारा गोंदिया, चंद्रशेखर भडांगे व निनाद रामटेके द्वारा गढ़चिरोली, क्रांतिगुरू द्वारा जमशेदपुर झारखंड, रमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर तथा जगदीश चौधरी द्वारा हरियाणा के वल्लभगढ़ में विश्व शांति दिवस कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।
गढ़चिरोली में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक विश्व शांतिदूत प्रकाश आर अर्जुनवार ने किया। जबकि मुख्य अतिथि महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच गांधी – आंबेडकर विचार प्रकोष्ठ महाराष्ट्र प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री रोहिदास राऊत, विशेष अतिथी विदर्भ सह-संयोजक चंद्रशेखर भडांगे, प्रमुख अतिथि गढ़चिरोली जिला संयोजक गोवर्धन चौहान, गांधी – बिरसा मुंडा विचार प्रकोष्ठ महाराष्ट्र संयोजक वसंतराव कुलसंगे, गांधी – आंबेडकर विचार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर संघरक्षक फुलझले, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के त्रिलोकी शर्मा तथा जिला शिवसेना प्रमुख ठाकूर तथा पोरेड्डीवार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रकाश आर अर्जुनवार तथा रोहिदास राऊत व चंद्रशेखर भडांगे अन्य अतिथियों ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के विश्व शांति दिवस कार्यक्रम को बड़े रूप से मनाने की महती आवश्यकता को समझाया तथा विश्व में हो रही अनेक देशों के बीच युद्ध का विरोध व्यक्त करते हुए मानवता के लिए हानिकारक बताया।

कार्यक्रम में महात्मा गांधी की फोटो में सूत माला पहनाया गया। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच के अंतरराष्ट्रीय संयोजक प्रकाश आर अर्जुनवार द्वारा आगामी वर्षों में गढ़चिरोली जिला सहित राज्य, देश भर व विदेश में भी विश्व शांति हेतु भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, पैगंबर, ईसा मसीह, गुरू नानक, भगवान बिरसा मुंडा आधारित तथा महात्मा गांधी के नैतिक मूल्यों की शपथ संकल्प अभियान को शाला महाविद्यालय तथा गांव गांव में आगे बढ़ाने का सभी ने शपथ लेकर संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का प्रस्तावना विदर्भ प्रचारक संजय बारापात्रे, संचालन संगठन कार्यालय सचिव सुनील गोंगले तथा युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक मंगेश रणदिवे ने आभार प्रदर्शन किया।

।। प्रकाशन निवेदक ।।
संजय बारापात्रे
विदर्भ प्रचारक
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विचार मंच

[post-views]
Share
Now