Home / Updates / ट्रंप ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर यूक्रेन युद्ध के लिए फंडिंग कर रहा है भारत और…..

ट्रंप ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर यूक्रेन युद्ध के लिए फंडिंग कर रहा है भारत और…..

संयुक्त राष्ट्र महासभा में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भाषण इस बार भी तीखे आरोपों और विवादित बयानों से भरा रहा। उन्होंने जहां भारत और चीन पर रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को फंड करने का आरोप लगाया, वहीं एक बार फिर भारत-पाकिस्तान संघर्षविराम कराने का श्रेय खुद को दिया।—रूस-चीन-भारत पर सीधा वारट्रंप ने कहा, “चीन और भारत रूसी तेल खरीदकर यूक्रेन में चल रहे युद्ध को वित्तपोषित कर रहे हैं। वे इस युद्ध के प्रमुख फंडर बन चुके हैं।”उन्होंने नाटो देशों पर भी निशाना साधा और कहा कि उन्होंने रूसी ऊर्जा पर रोक लगाने में गंभीरता नहीं दिखाई। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर रूस पीछे नहीं हटता तो अमेरिका कड़े टैरिफ लगाने को तैयार है और यूरोप को भी यही कदम उठाने होंगे।—भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का फिर लिया श्रेयट्रंप ने दावा किया कि अपने सात महीने के कार्यकाल में उन्होंने सात अलग-अलग संघर्ष खत्म कराए। इनमें भारत-पाकिस्तान, कंबोडिया-थाईलैंड, कोसोवो-सर्बिया, कांगो-रवांडा, इस्राइल-ईरान, मिस्र और इथोपिया-अजरबैजान शामिल हैं।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह काम संयुक्त राष्ट्र को करना चाहिए था, लेकिन “दुर्भाग्य से” उन्हें खुद दखल देना पड़ा।—नोबेल पुरस्कार पर इशाराट्रंप ने कहा कि लोग उन्हें युद्धविराम की उपलब्धियों के लिए नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार मानते हैं। हालांकि उनके मुताबिक, “मेरे लिए असली पुरस्कार वे बेटे-बेटियां हैं जो अब अपने माता-पिता के साथ बड़े हो पाएंगे, क्योंकि लाखों लोग अंतहीन युद्धों में नहीं मारे जा रहे हैं।”—संयुक्त राष्ट्र को बताया “खोखला”अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूएन की सख्त आलोचना करते हुए कहा कि यह संगठन केवल बयानबाजी करता है और किसी समस्या का हल नहीं निकाल पाता। उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के बजाय संयुक्त राष्ट्र अक्सर नई समस्याएं खड़ी करता है।—फलस्तीन मुद्दे पर सख्तीट्रंप ने फलस्तीन को देश का दर्जा देने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करना हमास को बढ़ावा देना होगा। साथ ही मांग की कि गाजा में युद्ध तत्काल रोका जाए और सभी बंधकों को बिना देरी रिहा किया जाए।—“अमेरिका का स्वर्णिम युग चल रहा”ट्रंप ने अपने देश की स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि अमेरिका आज “स्वर्णिम युग” में है। उन्होंने अर्थव्यवस्था, सेना और सीमाओं को अब तक का सबसे सशक्त बताया।—ईरान, परमाणु हथियार और टेलीप्रॉम्प्टरट्रंप ने परमाणु हथियारों को दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया और कहा कि ईरान को इसे रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती।भाषण के दौरान टेलीप्रॉम्प्टर खराब हो गया। इस पर ट्रंप ने मजाक करते हुए कहा, “मुझे इसके बिना बोलने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन जो इसे चला रहा है, वह बड़ी मुसीबत में है।”—अन्य अहम बातेंसभी देशों से जैविक हथियारों का विकास रोकने की अपील।अवैध प्रवासन को सबसे बड़ा संकट बताया और संयुक्त राष्ट्र पर प्रवासी संकट को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।यूरोप को अवैध विदेशियों की “सेना” से घिरा बताया।ड्रग्स तस्करों को चेतावनी—“हम आपको नष्ट कर देंगे।”जलवायु परिवर्तन को “इतिहास की सबसे बड़ी धोखाधड़ी” कहा।व्यापार को पारस्परिक बनाने पर जोर दिया और टैरिफ को अमेरिकी हितों की रक्षा का हथियार बताया।ब्राजील के नेता से मुलाकात की घोषणा।2026 में अमेरिका की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर वैश्विक नेताओं को न्योता दिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now