चाइल्ड हेल्पलाइन बांका (टॉल फ्री नंबर: 1098) को दिनांक 03.10.2025 को एक अज्ञात गुमशुदा बालिका की सूचना प्राप्त हुई। बालिका अपना नाम बताने में असमर्थ है और उसकी उम्र लगभग 2 वर्ष है। बालिका को खाड़ी महुआ, वार्ड नं. 02, थाना बाराहाट, प्रखंड बाराहाट, जिला बांका से चाइल्ड हेल्पलाइन बांका की टीम एवं बाराहाट थाना द्वारा सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया गया। बालिका गंजी फ्रॉक पहने हुई थी और उसका रंग शामली है।

बालिका का स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात उसे बाल कल्याण समिति, बांका में प्रस्तुत किया गया। बाल कल्याण समिति, बांका के आदेशानुसार बालिका को विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, बांका में सुरक्षित रूप से आवासित किया गया।
यदि किसी व्यक्ति के पास बालिका के परिजन के संबंध में कोई जानकारी हो, तो कृप्या इस मोबाइल नंबर 7870412173 पर संपर्क करने की कृपा करें।

चाइल्ड हेल्पलाइन बांका एवं संबंधित अधिकारी बाल सुरक्षा एवं आपात स्थिति की सूचना के लिए 24×7 तत्पर हैं।
यह गुमशुदा बालिका खाड़ी महुआ गावं बाराहाट से प्राप्त हुई है एवं वर्तमान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान बांका में अवस्थित है जिन किसी को भी इसकी जानकारी है।
वो विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, चाइल्ड हेल्पलाइन या जिला बाल संरक्षण इकाई से संपर्क कर सकते हैं।
मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका






