Home / Events / ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ, सेंद्रीपाली में लगा अस्थि रोग शिविर

ग्रामीणों को मिला स्वास्थ्य लाभ, सेंद्रीपाली में लगा अस्थि रोग शिविर

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट

सेंद्रीपाली//ग्राम पंचायत सेंद्रीपाली में शनिवार को अस्थि रोग निवारण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में हड्डी, जोड़ों एवं कमर दर्द से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। चिकित्सकों ने मरीजों को रोग के कारण, बचाव एवं उपचार संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण अंचलों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखा जाएगा।

शिविर के सफल संचालन में स्वास्थ्य कर्मियों एवं स्थानीय स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर डॉ. वेजस वर्मा, डॉ. भूपेंद्र पटेल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुरेंद्र निर्मलकर, स्टाफ नर्स यामिनी कैवर्त, फार्मासिस्ट सोनी बंजारे, लैब टेक्नीशियन रामबाई जांगड़े, पायलट भरत दास वैष्णव तथा स्टाफ कृष्ण कुमार कौशिक उपस्थित रहे।

यह शिविर शिखर युवा मंच एवं एस.बी.आई. फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया, जो प्रत्येक तीन माह में लगाया जाता है। शिविर के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा परामर्श, दवा वितरण एवं पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे आसपास के 18 से 20 गांवों के ग्रामीणों को लाभ मिला।

[post-views]
Share
Now