Home / News / उमरेली में अवैध बाजार को लेकर दो पक्षों में बवाल, सरपंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

उमरेली में अवैध बाजार को लेकर दो पक्षों में बवाल, सरपंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
उमरेली में अवैध बाजार को लेकर दो पक्षों में बवाल, सरपंच और ग्रामीणों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
उमरेली//कोरबा जिले के थाना उरगा अंतर्गत ग्राम पंचायत उमरेली में अलग से अवैध बाजार जबरन वार्ड क्रमांक 20 अमरैया पारा गढ़ के पास लगाए जाने को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। सरपंच सहित ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर अमरैया पारा वासीयों से इस बारे में बात करनी चाहे तो दोनों पक्षों में वाद विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी उरगा इस संबंध पर शिकायत भी दी गई है साथी इस पर दोनों पक्षों से कलेक्टर, एसडीएम कोरबा को लिखित शिकायत सौंपते हुए त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि उमरेली के मेन रोड पर वर्षों से हाट-बाजार संचालित हो रहा है, जहां गांव की आबादी के हिसाब से यह स्थान सुरक्षित और सुविधाजनक है। महिलाएं और ग्रामीण बड़ी संख्या में इसी बाजार से रोजमर्रा की जरूरतों का सामान खरीदते हैं।
आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा बिना ग्राम सभा की अनुमति के शासकीय भूमि पर अलग से बाजार स्थापित किया जा रहा है। जिस स्थान पर नया बाजार लगाया जा रहा है, वह श्मशान घाट, गौ-चरागाह और शराब भट्ठी के आसपास का क्षेत्र बताया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
सरपंच का कहना है कि ग्राम सभा में बिना निर्णय इस पर कोई फैसला नहीं किया जा सकता जब तक फैसला नहीं होता है तब तक बाजार पुराने निर्धारित स्थान पर ही लगेगा वार्ड क्रमांक 20 लोगों द्वारा इस पर मांग पत्र दिया गया है जिस पर ग्राम सभा में चर्चा कर उचित निर्णय लिया जाएगा जिससे वाद-विवाह की स्थिति ना बने इसके बावजूद कुछ लोग व्यापारियों पर दबाव बनाकर जबरन नए स्थान पर बैठा रहे हैं, जबकि समझाइए दिया गया फिर भी नहीं मान रहे जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।
“हम लोग शांति चाहते हैं, लेकिन बिना अनुमति के बाजार लगाना गलत है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।”
मामले को लेकर कलेक्टर कोरबा, एसडीएम, सीईओ जनपद पंचायत और थाना प्रभारी उरगा को भी सूचना दी गई है। ग्रामीणों ने अवैध बाजार को हटाने और ग्राम सभा के निर्णय का पालन कराने की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है। फिलहाल गांव में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now