Home / Politics / UP DElEd Paper Leak: योगी राज में फिर लीक हुआ पेपर, सख्ती के दावे पर उठे सवाल….

UP DElEd Paper Leak: योगी राज में फिर लीक हुआ पेपर, सख्ती के दावे पर उठे सवाल….

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर परीक्षा माफिया ने सिस्टम की पोल खोल दी है। डीएलएड (DElEd) परीक्षा का पेपर लीक होने का मामला सामने आया है, जिसमें सवाल और जवाब परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही अभ्यर्थियों के मोबाइल पर भेज दिए जाते थे।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया पर फेक प्रोफाइल बनाकर उम्मीदवारों से संपर्क किया। फिर एक खास ग्रुप में उन्हें जोड़ा गया, जहां 3500 रुपये में पेपर और उसके उत्तर दोनों भेजे जाते थे। कई अभ्यर्थी इस झांसे में आकर पैसे भी ट्रांसफर कर चुके थे।

सूत्रों के अनुसार, यह नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से कुछ नंबर और चैट डिटेल्स खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल पेपर लीक के स्रोत और शामिल लोगों की पहचान करने के लिए जांच तेज कर दी गई है।

अधिकारियों का बयान:
परीक्षा नियामक प्राधिकरण ने कहा है कि पूरी घटना की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और परीक्षा की विश्वसनीयता को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

Tagged:
[post-views]
Share
Now