यूपी के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चुनार स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर आधा दर्जन श्रद्धालु कट गए हैं। ये श्रद्धालु प्रयागराज-चोपन पैसेंजर से प्लेटफार्म नंबर चार पर उतरकर प्लेटफार्म नंबर तीन पर जा रहे थे। रेल लाइन को इस तरह से पार करने की कोशिश के दौरान वे कालका मेल की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आकर श्रद्धालुओं के टुकड़े हो गए। पुलिस रेलवे ट्रैक पर बिखरे शवों के टुकड़ों को इकट्ठा कर शिनाख्त में जुटी है






